Thursday, March 4, 2021

!!B Tv9news!! ब्लड की कालाबाजारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 05 अभियुक्त गिरफ्तार

🔶गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. बसन्त उर्फ बसन्तू गुप्ता पुत्र सहदेव उर्फ सत्यदेव नि0 पटेल नगर निकट गुड्डू मल चौराहा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. सलाहुद्दीन पुत्र सलीम नि0 लुद्दुरपुर ओढाझार थाना महाराजगंज जनपद बलरामपुर।
03. अलमास खान पुत्र मंसूर अहमद नि0 बडगांव निकट रेवले मस्जिद थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। ( अध्यक्ष- द गोल्डेन ब्लड संस्था उ0प्र0 गोण्डा )
04. मो0 इमरान पुत्र स्व0 मो0 अनवर नि0 बड़गांव निकट रेलवे मस्जिद थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
05. मो0 इलियास पुत्र मो0 शमी नि0 मेवातियान थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

🔶पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-167/21, धारा419.420 भादवि, 18/27 ड्रग्स एण्ड नारकोटिक्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

🔶संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 01.03.2021 को ड्रग्स इंस्पेक्टर बलरामपुर श्री ओम प्रकाश ( अतिरिक्त प्रभार जनपद गोण्डा) द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि एस0सी0पी0एम0 हास्पिटल के निकट कुछ दलालों द्वारा मरीजो से पैसा लेकर अवैध तरीके से ब्लड बेचने का कार्य किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में मु0अ0सं0- 167/21, धारा 419.420 भादवि, 18/27 ड्रग्स एण्ड नारकोटिक्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।  
इस सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने टीमे गठित कर प्रभारी निरीक्षक को0 नगर को त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम, अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज व क्षेत्राधिकारी सदर श्री लक्ष्मीकान्त गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक को0 नगर द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर ब्लड की कालाबाजारी में संलिप्त अभियुक्तों में से 05 उपरोक्त अभियुक्तों को मुखबिर खास की सूचना पर  डॉ0 ओ0एन0 पाण्डेय वाली गली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने पैसा लेकर ब्लड की कालाबाजारी करने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

🔶गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. आलोक राव प्रभारी निरीक्षक को0 नगर।
02. निरीक्षक अपराध अफसर परवेज।
03. उ0नि0 अमना कुमार।
04. उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता।
05. हे0का0 सतवंत शर्मा।
06. का0 रामदास।
07. का0 संजय कुमार।
08. का0 नरेन्द्र कुमार I 
ब्यूरो संवाददाता -  गोंडा   "B.Tv9News"