Sunday, August 29, 2021

आज दिन रविवार को अवधकेसरी सेना की बैठक गाँधी पार्क के नगरपालिका टाउन हाल में हुआ संम्पन्न।

आज दिन रविवार को अवधकेसरी सेना की बैठक गाँधी पार्क के नगरपालिका टाउन हाल में हुआ  संम्पन्न।
रिपोर्ट - अशोक सागर
 जिसमे सेना को आगे बढ़ाने के लिए और  समाज और देश की सेवा करने के लिए और गरीब शोषित पीड़ित वंचित व  सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई के साथ कई मुख्य बिन्दु पर अहम चर्चा किया गया ।जिसमे महिला मोर्चा का भी अहम रोल रहा।
जिसमे सेना के मुख्य पदाधिकारी सामिल हुए श्रीनिवास वर्माजी राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह, राष्ट्रीय सयोंजक संतोष सिंह, राघवेंद्र सिंह,नील ठाकुर ,सूरज उपध्याय, विवेक सिंह, मानबहादुर सिंह विकास सिंह फौजी, शिवपूजन सिंह महिला मोर्चा से निधि मिश्रा, सविता मिश्रा दिव्या सिंह खुशबू कनौजिया रूबी अवस्थी प्रिया गुप्ता, सीमा अवस्थी सोनी सिंह सलौनी, पवन सिंह मास्टर, रामप्रकाश तिवारी समय शर्मा पवन यादव, अमित शुक्ला, राहुल सिंह नितेश सिंह रितेश तिवारी, अवधेश शर्मा नगवा, देव ठाकुर छठी कुमार, सचिन श्रीवास्तव, संदीप पांडेय राकेश उपाध्याय, बब्बू सिंह कौरहे अखंड सिंह धोबहाराय, प्रवीण सिंह मनकापुर, प्रदीप सिंह  उमरी उपेंद्र सिंह उमरी, मोनू दुबे करदा, आदि सैकड़ो अवधकेसरी सैनिकों ने मीटिंग में भाग लिया और मीटिंग को अति सफल बनाया।।
भारत टीवी9 न्यूज गोण्डा

Friday, August 13, 2021

गोण्डा-उफान पर नदियां, फिर बढ़े बैराजों के डिस्चार्ज

गोण्डा :- रिपोर्ट अशोक सागर 

गोण्डा - घाघरा और सरयू नदियां उफान पर हैं। उधर, शुक्रवार दोपहर से गिरिजा व सरयू बैराजों के डिस्चार्ज में इजाफा हो रहा है। इससे घाघरा नदी लाल निशान से 27 सेमी नीचे जाने के बाद जलस्तर फिर मीटरगेज पर चढ़ने लगा है। इसी तरह सरयू नदी सुबह से स्थिर होने के बाद दोपहर बाद से

रफ्तार तेज कर दी है। नदियों के जलस्तर के उतार-चढ़ाव से बंधों के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। अभियंताओं का कहना है कि इससे अपस्टीम धारा के चलते नदी में मशीना आने का खतरा बना होता है और बंधों के कटने की आशंका बनी होती है। सरयू नदी से सटे भिखारीपुर बंधे के अंदर बच्चीमाझा, ऐली परसौली के विशुनपुर, पंडितपुरवा, शुक्लनपुरवा व सौनोली आदि दर्जनों मजरे व सैकड़ों की आबादी बाढ़ के पानी से घिरे है। बाढ़ से तरबगंज इलाके में भी मुश्किलें बढ़ी है। हालांकि प्रशासन की ओर से महज एक गांव ऐली परसौली व तीन मजरे के सवा सौ लोग और 27 पशु प्रभावित होने के दावे हैं। दो झोपड़ियों के और क्षतिग्रस्त होने से संख्या आठ हो गई है। प्रभावित लोगों ने जरुरी सामानों को समेट कर बंधों पर अपना ठौर बना लिया है।

वहीं बाढ़ खंड के एक्सईएन वीएन शुक्ला का कहना है कि सभी बंधे सुरक्षित हैं और नदी के हालातों पर नजर रखी जा रही है। घाघरा से सटे 52 किमी लम्बे एल्गिन-चरसड़ी बंधे का चार किमी हिस्सा संवदेनशील बना हुआ है। नदी की अपस्टीम की धारा तपेशिया गांव के निकट बंधे पर ठोकर मार रही है। करनैलगंज के नकहरा, रायपुर माझा के कई मजरे नऊवनपुरवा, तुलसीपुर व शुक्लपुरवा, बिचली आदि बाढ़ की चपेट में हैं। परसपुर में चंदापुर किटौली के मजरे सिपाहीपुरवा, कुर्मिनपुरवा, उल्टहवा माझा भी पानी से घिरा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव कहते हैं कि प्रभावित इलाकों में दो बाढ़ चौकियां स्थापित हुई हैं। 23 मेडिकल टीम लगाई गई है। केन्द्रीय जल आयोग के एल्गिन ब्रिज कार्यालय के अनुसार सायं चार बजे घाघरा नदी का जलस्तर 105.876 मीटर रेकार्ड हुआ। नदी के लाल निशान 106.07 मीटर से महज 20 सेमी नीचे है। वहीं आयोग के नया घाट, अयोध्या कार्यालय के मुताबिक सरयू नदी का जलस्तर 92.670 मीटर है। यह नदी खतरे के निशान 72.730 मीटर से पांच सेमी नीचे है। कुल डिस्चार्ज 2,43,647 क्युसेक है।