Saturday, January 16, 2021

प्रिय पाठक

प्रिय पाठक,

मैं न्यू इंडिया समाचार का नवीनतम अंक भेज रहा हूं।
सशक्त भारतीय नारी के सुरक्षित, मजबूत और आत्मविश्वासी नारीत्व को दर्शाती हुई न्यू इंडिया की कहानियों को ‘न्यू इंडिया समाचार’ के इस अंक में शामिल किया गया है। महिला सशक्तिकरण हमेशा से सरकार के नीति निर्माण का मुख्य विषय रहा है। अंक की कवर स्टोरी महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की कहानी को भी रेखांकित करती है। पर्यटन क्षेत्र और स्टार्टअप इंडिया भी इस अंक में शामिल किये गये है।

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती है और इसे साल भर मनाने की सरकार की योजना है। नेताजी के जीवन पर एक विशेष रिपोर्ट के साथ-साथ उनसे संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के सरकार के फैसले को भी इस अंक में शामिल किया गया हैं।

हम इस पत्रिका को और बेहतर बनाने के लिए आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। कृपया अपनी प्रतिक्रिया इस ईमेल पर भेजें: response-nis@pib.gov.in

ई-न्यू इंडिया समाचार के नवीनतम अंक का लिंक अब अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। आप अपनी पसंद की भाषा के लिंक पर क्लिक करके इसे पढ़ सकते हैं।

शुभकामनाएँ 


सत्येंद्र प्रकाश
न्यू इंडिया समाचार के प्रकाशक और महानिदेशक
बीओसी—सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली

No comments:

Post a Comment