गोंडा जिले की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में गोलियां चलने से दोनो पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक युवक को गोली लगने से इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मेड़ई पुरवा गांव निवासी रवीश ओझा (25) पुत्र सत्य नारायण (55) राज कुमारी पत्नी सत्य नारायण संजय (20) पुत्र सत्य नारायण घायल हो गए।हीं, दूसरे पक्ष के गायत्री देवी (42) पत्नी केशरी नन्दन, सन्दीप कुमार (22) पुत्र केशरी नन्दन व केशरी नन्दन (60) घायल हो गए। चन्द्र प्रकाश ओझा ने बताया कि घर पर माता जी के नाम पर पूजा होनी थी। इसी के लिए गांव के कुछ लोगों को बुलाने के लिए रवीश ओझा गए हुए थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने घात लगाकर उन्हें गोली मार दी। इसी दौरान राज कुमारी और संजय को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। दूसरे पक्ष के संदीप कुमार ने बताया कि उस की आबादी की जमीन है। इसी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। जिस का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। रवीश ओझा की गोली लगने से हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।ब्यूरो चीफ गोण्डा - अशोक सागर
No comments:
Post a Comment