Saturday, January 16, 2021

अनुपशहर रोड़ हाईवे पर हुई ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत

अनुपशहर रोड़ हाईवे पर हुई ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत
जनपद अलीगढ़ में जवां क्षेत्र के अनुपशहर रोड़ हाईवे पर कोहरे के चलते अलीगढ़ की ओर से आ रहे राख से भरे हुये ट्रक व कार में समय करीब दस बजे आपस में जोरदार भिड़ंत हो गयी कार में बैठी सवारी चार पुरूष व दो महिला तथा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये तथा उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है सूचना पर पहुँची थाना जवां की  पुलिस द्धारा सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया सूत्रों से ज्ञात हुआ कि उक्त दुर्घटना में वरुण ड्रामा सेंटर अलीगढ़ में भर्ती गोपाल पुत्र कुलदीप निवासी 
चौढेरा थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर युवक की मौत हो गयी व उनकी पत्नी के दोनो पैरों में फैचचर बताया गया है बाकी दो युवको को मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है 
रिपोर्टः महेंद्र सिंह अलीगढ़ Btv9

No comments:

Post a Comment