Sunday, May 16, 2021

गोण्डा-दो पक्षों में हुआ मारपीट, एक दर्जन घायल

गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में नल पर नहाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ताजपुर के मजरे बैरागी पुरवा निवासी राज किशोर सिंह पुत्र अगनु ,शिवशंकर और उसके पिता विश्वराज, पार्वती पत्नी जगराम,पुत्री प्रीती पुत्र पूरन,संजू पत्नी राजू सिंह,रिंकी पत्नी विजय बहादुर सिंह,रोहित सिंह पुत्र जगराम सिंह, सुनील सिंह पुत्र राज किशोर सिंह, नीलम पत्नी राज किशोर सिंह घायल हो गए। घटना में दोनों पक्ष से लाठी डंडा और ईंट पत्थर चलाया गया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मार पीट का मुकदमा दर्ज किया है। शिवशंकर ने बताया कि नल पर नहा रहे थे। उसी दौरान एक युवक और नहाने के लिए पहुंच गया। तभी दोनो में विवाद होने लगा। मामला मारपीट में बदल गया। कोतवाली देहात प्रभारी वकील पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच करा कर मुकदमा लिखे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
  ब्यूरो संवाददाता गोंडा - अशोक सागर 
           !! B.9 TV NEWS !!

No comments:

Post a Comment