Sunday, January 31, 2021

जय भीम मित्रों 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻*यशवंतराव सच बोलता था…

जय भीम मित्रों 
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
*यशवंतराव सच बोलता था…
आप मे से ज्यादातर लोग बाबासाहेब अम्बेडकर [ 1891-1956] को जानते होंगे पर आपने कभी उनके पुत्र यशवंतराव अम्बेडकर [1912-1977] का नाम नही सुना होगा| इसका कारण यह है कि यशवंतराव अम्बेडकर ने स्वयम को बहुजन आंदोलन से अलग रखा| वो अपने पिता से खिन्न थे और घर मे पिता पुत्र के बीच बहुत विवाद होते थे|
.
1935 मे माता रमा बाई की म्रत्यु के बाद विवाद इतना बढा कि बाबासाहेब दुखी हो गये और फिर उन्होने यशवंतराव जी को व्यस्त रखने के लिये के लिये उनके नाम पे एक निजी प्रिंटिंग प्रेस खोल दिया| उस प्रिंटिंग प्रेस के संचालन मे यशवंतराव जी ने स्वयम को पुरी तरह झोंक दिया और दूसरे घर मे रहने लगे|
.
आखिर क्या वजह थी कि बाबासाहेब का एकमात्र पुत्र यशवंतराव अम्बेडकर उनसे नफरत करता था? वजह जान के आप भी मानने लगोगे कि यशवंतराव अम्बेडकर का गुस्सा ज़ायज़ था और वो सच बोलता था|
.
बाबासाहेब का विवाह 1907 मे हुआ था और विवाह के 5 वर्ष बाद 1912 मे यशवंतराव अम्बेडकर जी पैदा हुये थे|
.
यशवंतराव ने अपनी आंखो के सामने अपने तीन भाईयो गंगाधर,रामादेश, राजरतन और एक बहन इंदु को भूख और बीमारी से दम तोडते देखा| वह रोकता था अपने पिता को और कहता था कि क्यु करते हो व्यर्थ मेहनत| ये एहसान फरामोश दलित आपको भूल जायेंगे और दिन रात मंदिर मे घुसने के सपने देखेंगे | और बाद मे यही हुआ | यशवंतराव सच बोलता था|
.
यशवंतराव ने देखा कि उसके भाई राजरतन की लाश को शमशान ले जाने की जगह उसके पिता दलितो के लिये बनाये गये साईमन कमीशन की मीटिंग अटेंड करने चले गये| राजरतन की लाश को शमशान उसके चाचा और दूसरे लोग ले गये थे|
.
यशवंतराव ने देखा कि उसके भाई राजरतन की लाश को ढांकने के कफन के लिये उनके पास पेसा नही था| उसने देखा कि उसकी माता ने अपनी साडी का एक छोटा टुकडा फाड के कफन की व्यवस्था की| वह कोसता था अपने पिता को और कहता था कि इन एहसान फरामोश दलितो की भलाई के लिये क्यु मेरी माता को रुला रहे हो| ये एहसान फरामोश दलित आपको भूल जायेंगे और उपवास रखने मे सवर्नो से होड करेंगे | और बाद मे यही हुआ | यशवंतराव सच बोलता था|

यशवंतराव ने अपनी आंखो से देखा कि उसका पिता तो स्कोलरशिप पे कोलम्बिया मे पढ रहा है और मुम्बई जेसे बडे शहर मे अपना खर्च चलाने के लिये उसकी माता गोबर के उपले बना बना के बेचती है| उसने देखा कि उसकी मां अपने बच्चो के इलाज़ के लिये अपने रिश्तेदारो से बार बार वित्तीय सहायता हेतु विनती करती है और रिश्तेदार इधर उधर के बहाने बना के टाल देते हैं | वह कोसता था अपने पिता को और कहता था कि इन एहसान फरामोश दलितो के लिये क्यु अपने परिवारजनो को दुखी कर रहे हो, ये एहसान फरामोश दलित आपको भूल जायेंगे और दिन रात देवी देवताओ के भजन गायेंगे | और बाद मे यही हुआ | यशवंतराव सच बोलता था|
.
यशवंतराव ने अपनी आंखो से अपनी माता रमाबाई को सन 1935 मे भूख और बीमारी से दम तोडते देखा|
.
इन सब अनुभवो ने छोटी उम्र मे ही यशवंतराव को दुनिया की कडवी हक़ीकत से वाकिफ करा दिया| वो जानता था कि बाबासाहेब चाहे अपनी जान न्योछावर कर दे दलितो के उत्थान के लिये, ये एहसान फरामोश दलित कभी उनका बलिदान ना समझेंगे| ये गद्दार लोग बासाहेब को भूल जायेंगे और बढ चढ के जगराता आदि करायेंगे| और बाद मे यही हुआ | यशवंतराव सच बोलता था|
.
यशवंतराव जानता था कि यही दलित बाबासाहेब की जयंती मे 10 रुपये का चंदा देने मे नाक भौ सिकोडेंगे और मंदिर बनाने के लिये 5000-10,000 रुपये आसानी से देंगे| और बाद मे यही हुआ | यशवंतराव सच बोलता था|
.
यशवंतराव जानता था कि जब किसी शहर मे बाबासाहेब की जयंती मनायी जायेगी तो शहर के 20-30 हजार दलितो मे से केवल 100-150 लोग ही जयंती मनाने आयेंगे ताकि कोई उन्हे महार/चमार/भंगी ना समझ बैठे| और बाद मे यही हुआ | यशवंतराव सच बोलता था|
.
यशवंतराव जानता था कि आरक्षण का फायदा उठा के यही दलित लोग सबसे पहले अपने लिये केवल गाडी और बंगले का इंतेज़ाम करेंगे और दुसरे दलित भाईयो की परछाई से भी दूर रहेंगे| एक बंगला बन जाने के बाद दुसरे बंगले का इंतेज़ाम करेंगे| और दूसरा बंगला बन जाने के बाद तीसरे बंगले का इंतेज़ाम करेंगे| और बाद मे यही हुआ | यशवंतराव सच बोलता था|
.
यशवंतराव सच बोलता था|
.
यशवंतराव सच बोलता था|
.
यशवंतराव सच बोलता था|
.
इस लेख को पढ़कर…यदि आप बाबासाहेब के प्रति सम्मान जाहिर करना चाहते हैं तो इस मेसेज को यथासम्भव फॉरवर्ड करें… जिससे समाज को यह हक़ीक़त पता चले कि बाबासाहेब ने उनके लिये कितनी कुर्बानिया दी हैं?

Monday, January 25, 2021

!! गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!

समस्त जनपद वासियों को देशवासियों को विक्रम पांडे के तरफ से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं l 

26 जनवरी को कैसे हुई गणतंत्र दिवस मनाने की शुरुआत

26 जनवरी 26 जनवरी को कैसे हुई गणतंत्र दिवस मनाने की शुरुआतका दिन भारत में हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाया जाता है. इस साल देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? दरअसल, साल 1950 में 26  जनवरी के दिन ही हमारे देश में संविधान लागू हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था. डॉ. भीमराव अंबेडकर (B. R. Ambedkar) ने संविधान को 2 साल, 11 महीने और 18 दिनों में तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया था.  हमारा संविधान विश्‍व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है. इसे बनाने वाली संविधान सभा के अध्यक्ष भीमराव अंबेडकर थे. वहीं जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे.

कैसे हुई 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने की शुरुआत?
इतिहास के पन्नों में गणतंत्र दिवस के तथ्य बेहद ही रोचक हैं. साल 1929 में दिसंबर में लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरू की

अध्यक्षता में हुआ. इस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर इस बात की घोषणा की गई थी कि अगर अंग्रेज सरकार द्वारा 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमीनियन का दर्जा नहीं दिया गया, तो भारत को पूर्ण रूप से स्‍वतंत्र देश घोषित कर दिया जाएगा. जब अंग्रेज सरकार ने कुछ नहीं किया तब कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को भारत को पूर्ण स्वराज घोषित कर दिया. भारत की आजादी के बाद संविधान सभा की घोषणा की गई, जिसने अपना कार्य 9 दिसम्बर 1947 से शुरु किया. संविधान सभा ने 2 साल, 11 महीने, 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण किया l


26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारतीय संविधान सुपूर्द किया गया. बता दें कि अनेक सुधारों और बदलावों के बाद सभा के 308 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान की दो हस्तलिखित कॉपियों पर हस्ताक्षर किये. इसके दो दिन बाद संविधान 26 जनवरी को देश भर में लागू हो गया. 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था, क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था और यही कारण है कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है I C/P to NDTV

Thursday, January 21, 2021

यूपी एसटीएफ और गोंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

छात्र गौरव हालदार को सकुशल किया गया बरामद
दिल्ली के डॉक्टर समेत 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार 
दिल्ली के डॉक्टर अभिषेक सिंह ने अपनी परिचित महिला डॉक्टर के साथ रची थी अपहरण की साजिश
बीएएमएस के छात्र गौरव हलदर को महिला ने हनी ट्रैप में फंसा कर बुलाया था मिलने पहले से मौजूद डॉक्टर अभिषेक और उसके 2 साथी नशे का इंजेक्शन देकर गोंडा से ले आए थे दिल्ली,
दिल्ली में अपहरण के बाद गौरव हालदार के पिता से मांगी गई थी 70 लाख की फिरौती
अपहरणकर्ताओं ने 22 जनवरी तक फिरौती का दिया था अल्टीमेटम ,
नोएडा से किया गया डॉक्टर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार गौरव हालदार सकुशल बरामद
रिपोर्टर- अशोक सागर गोंडा !! Btv9 NEWS!!

Wednesday, January 20, 2021

ll B Tv9 NEWS ll गरीब सब्जी बेचने वाली महिलाओं के पेट पर लात मार रहे हैं बड़े दुकानदार*

ll B Tv9 NEWS ll
गरीब सब्जी बेचने वाली महिलाओं के पेट पर लात मार रहे हैं बड़े दुकानदार

  ll B Tv9 NEWS ll    ... झासी.चिरगाँव सब्जी  की  डलिया लगाने बाली महिलाओं  का उत्पीड़न  हो रहा है मैन रोड  नगर  पालिका  चिरगाँव में कई,  बरसों से सड़क किनारे दुकानदारों से 20 फुट की दूरी पर अपनी सब्जी की डलिया लगा दी थी और दुकानदारों को दुकान के पास बैठने के लिए हफ्ता भी देती थी लेकिन अब दुकानदार सब्जी की डलिया लगाने वाली महिलाओं से और पैसे की मांग कर रहे हैं और जब महिलाओं ने दलिया है हटाने से मना कर दिया तो  दुकानदारों ने उनकी सब्जी चौराहे पर फेक दी जिससे उनका नुकसान भी हुआ गरीब महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है जबकि यह महिलाएं नगर पालिका की ओर से रजिस्टर्ड भी है और नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी के कहने पर ही वह  वहां पर कई वर्षों से अपनी सब्जी की दलिया लगाती आई है यह महिलाएं प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए ₹10000 का लोन भी नगर पालिका से लिए हुए भी हैं अब सबसे बड़ी समस्या इन महिलाओं के सामने यह है कि यह महिलाएं जब काम नहीं करेंगे तो उस लोन को कैसे चुका पाएंगे और अपने परिवार का भरण पोषण कैसे कर पाएंगे अब देखना यह है कि इन महिलाओं को क्या कोई स्थान इन महिलाओं को दिया जाएगा जहां पर यह महिलाएं अपना व्यवसाय कर सकें क्या उन दुकानदारों पर कोई कार्यवाही प्रशासन करेगा जो इन महिलाओं से अवैध वसूली कर रहे हैं आखिर शासन
 व प्रशासन  चुप  क्यों है! 
 नीरज कुशवाहा तहसील संवाददाता झाँसी (B TV9 )

Tuesday, January 19, 2021

!!B Tv 9 NEWS !!मित्रों, शुभचिंतकों ने मनाया दिलीप भारतीय का जन्मोत्सव* चिरगांव झांसी

मित्रों, शुभचिंतकों ने मनाया दिलीप भारतीय का जन्मोत्सव

 चिरगांव झांसी
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी दिलीप शिवहरे भारतीय का 16 जनवरी को सभी मित्रों साथियों व उनके शुभचिंतकों ने जन्मदिन मनाया उनकी दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की हजारों की संख्या में उनके मित्रों ने फेसबुक व्हाट्सएप मैसेंजर आदि के माध्यम से सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

 *lचिरगांव से संवाददाता B Tv9 NEWS बृजेन्द्र कुशवाहा की रिपोर्ट

|| B Tv9 NEWS ||झांसी के शाहजहांपुर में ग्राम बकुंवा के पास निर्माणाधीन सड़क पर गिरकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

!! B tv NEWS !!
झांसी के शाहजहांपुर में ग्राम बकुंवा के पास निर्माणाधीन सड़क पर गिरकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डायल 112 पुलिस द्वारा मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, पीआरवी 0385 के इंचार्ज के मुताबिक जितेंद्र कुमार निवासी ताङौल का घरेलू विवाद हो गया था, जिसको लेकर जितेंद्र कुमार ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त आरोपी को पकड़कर थाने जा रही थी, जिसका शिकायती पत्र देने पीड़ित थाने के लिए आगे आगे जा रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह फिसल कर गिर गया, जिसे आनन-फानन में पीआरवी पुलिस द्वारा मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया और हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया।
रिपोर्टर- नीरज कुशवाहा B tv 9 News 

Monday, January 18, 2021

बरुआसागर एथलेटिक मीट में स्पोर्ट एंड हेल्थ अकेडमी के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

 फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सपोर्ट एंड हेल्थ एकेडमी के खिलाड़ियों ने ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा नगर पालिका स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक मीट में बेहतर प्रदर्शन किया जिसमें सब जूनियर 100 मी. बालिका वर्ग में रागनी प्रथम बालक वर्ग में कृष्णा प्रथम, 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रियंका और पिंकी, ने क्रमशः प्रथम और द्वतीय स्थान ,400 मीटर बालिका वर्ग में उर्मिला प्रथम जबकि मोहिनी द्वितीय स्थान और बालक बर्ग लम्बी कूद में पंकज ने प्रथम स्थान हासिल किया 
जबकि ट्रेनर निशांत पुरोहित प्रिंस विश्वकर्मा कमलेश औरआलोक सिंह कुशवाहा ने एथलेटिक मीट में निर्णायक भूमिका निभाई जबकि ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे खिलाड़ियों की जीत पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह परिहार और सचिव ठाकुर दास कुशवाहा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी l

रिपोर्ट -आनन्द साहू (बरुआसागर) B Tv9 NEWS 

अरिदमन सिंह के नेतृत्व निकाली गई संकीर्तन प्रभात फेरी

आज कस्बा समथर में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें जिसमें नगर की वरिष्ठ नेता अरिदमन सिंह   साकिन सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भा जा पा नगर के मोगिया ना कटरा नई बस्ती पिपरी स्टैंड चौपड़ बाजार हेतु नगर में   निकाली गई जिसमें सभी पदाधिकारी मनोज तिवारी प्रकाश झा रमेश व्यास राम सिंह  राजकुमार कुशवाहा अवधेश अग्रवाल बल्लू सेठ बा नगर के वरिष्ठ पत्रकार उमा शरण अग्रवाल राम कुमार नामदेव उपस्थित रहे !
Btv9  से समथर संवाददाता मोहित शर्मा की रिपोर्ट

!! B Tv9 NEWS !!झांसी के मोठ में बन विभाग ने एक गांव के किनारे पेड़ पर आराम फरमा रहे अजगर सांप

झांसी के मोठ में बन विभाग ने एक गांव के किनारे पेड़ पर आराम फरमा रहे अजगर सांप को पकड़ कर जंगल में सकुशल रूप से छोड़ दिया गया!!
बताया जा रहा है कि मोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम छपार में गांव के किनारे एक पेड़ पर लोगों की अचानक नजर पड़ी तो एक विशालकाय अजगर सांप उन पर आराम फरमा रहा था, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की टीम को दी, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मे रामेश्वर रामेश्वर, आशुतोष ,जगदीश समेत वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया, जिसमें लगभग 10 फुट लंबे अजगर सांप को पकड़कर ग्राम भैवरा के जंगलो में मौजूद बेतवा नदी के किनारे सफल रूप से छोड़ दिया।
AHOK SAGAR  REPORTER (B Tv9 NEWS)

एस पी ने कर्मा थाना के खैरपुर के ग्रामीणों को सामग्री का किया वितरण।

एस पी ने कर्मा थाना के खैरपुर के ग्रामीणों को सामग्री का किया वितरण।

मकसुद अहमद संवाददाता  !!B Tv9 !!
करमा/सोनभद्र
कर्मा पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के नेतृत्व में थाना कर्मा क्षेत्रान्तर्गत पंचायत भवन खैरपुर  पर आयोजित कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम के माध्यम से गरीब,असहाय लोगों एवं महिलाओं को कम्बल,मफलर, बच्चों को मोजा,वूलेन टोपी,वूलेन ग्लब्स,मच्छरदानी,कैनवास गेंद आदि सामग्री का  वितरण किया गया।
जनपद में चलाये जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम अभियान के क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना कर्मा क्षेत्रान्तर्गत पंचायत भवन खैरपुर पर स्थानीय गरीब,असहाय लोगों एवं महिलाओं को 100 कम्बल, नेट गेंद-10, बैग व शिक्षण सामान 50 बच्चो को 10 बालीबाल  आदि सामग्री का वितरण किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक  द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया  एवं लोगों से अपील की  कि भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए मुख्य धारा में रहकर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें तथा स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों/समस्याओं का त्वरित एवं विधिक रूप से निस्तारण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे कि उनको भविष्य में रोजगार के अवसर मिल सके तथा पुलिस/प्रशासन की विभिन्न सरकारी टोल फ्री नम्बर जैसे- डॉयल 112, 108, 1090, 102, 1098 इत्यादि के विषय में भी जानकारी देते हुए जागरुक किया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, प्रभारी निरीक्षक देवता नंद सिंह, एस आई. राजेश पांडेय, रविन्द्र प्रसाद  हेड मोहरिल प्रमोद कुमार सिंह, वाजिद अली, बृजेश यादव रमेश यादव रंगीले यादव अजय विंद महिला कांस्टेबल रेखा यादव  एवं स्थानीय ग्राम प्रधान व सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे ।

मकसुद अहमद संवाददाता  !!B Tv9 !!
करमा/सोनभद्र

Sunday, January 17, 2021

एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस के हत्थे चढ़े ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य।

ब्रेकिंग न्यूज यूपी 
बस्ती।

एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस के हत्थे चढ़े ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य।

 बस्ती कोतवाल रामपाल यादव एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र साइबर सेल प्रभारी मजहर खान की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

 पुलिस ने अभियुक्त रंजीत कुमार गुप्ता और रितेश कुमार उर्फ विक्की को किया गिरफ्तार ।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से पांच आधार कार्ड, एक पैन कार्ड ,एक वोटर आईडी कार्ड, 3 ATM ,दिल्ली मेट्रो के 2 कार्ड ,7 मोबाइल किया बरामद।

एक पासबुक एक चेक बुक, एक खाता ओपनिंग फार्म, 4 सिम कार्ड विभिन्न कंपनियों, के 25 सौ रूपये नगद और एक इको स्पोर्ट कार भी किया बरामद।

लोगों को अपने जाल में फंसा कर अभियुक्तों द्वारा किया जाता था ठगी का कार्य ।

अभियुक्त रंजीत गुप्ता के ऊपर पहले से भी दर्ज हैं चार मुकदमे।

 इसके पहले भी साइबर अपराध में जेल जा चुका है अभियुक्त रंजीत गुप्ता।

 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में एसओजी टीम के बुद्धेश कुमार ,राम सुरेश यादव, अजय यादव, दिलीप कुमार ,आदित्य पांडेय, कोतवाली पुलिस के शिव प्रसाद गौड़, हरेंद्र यादव, सर्विलांस सेल के संतोष यादव ,अनिल कुमार का रहा विशेष योगदान।

रिपोर्ट-विवेक गुप्ता
मो-9628737521

हेमराज मीना के नेतृत्व में तिहरे हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी
बस्ती।

हेमराज मीना के नेतृत्व में तिहरे हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

हत्या करने के बाद लूट लिए गए 6 लाख 50 हज़ार रुपये किया बरामद ।

पुलिस ने अभियुक्त मनीष यादव को किया गिरफ्तार।

अभियुक्त को छावनी थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, हरैया थानाध्यक्ष सर्वेश रॉय, सर्विलांस सेल के जितेंद्र सिंह ने किया गिरफ्तार।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से लूट के 6 लाख 50 हज़ार रुपया किया बरामद।

कुछ दिन पहले नेशनल हाईवे पर 3 लोगों की हत्या कर लूट लिए थे 6 लाख 50 हज़ार ।

पुलिस हत्या में शामिल तीनों अभियुक्तो को पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार।

 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी जितेंद्र सिंह और उप निरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी का रहा योगदान।

रिपोर्ट-विवेक गुप्ता
मो-9628737521

युवा नेता शैलेश त्रिपाठी ने ली बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता

युवा नेता शैलेश त्रिपाठी ने ली बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता
II B Tv9 NEWS II 
गोंडा उत्तर प्रदेश युवा नेता शैलेश त्रिपाठी ने विधानसभा गोंडा में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें उपस्थित रामअचल राजभर मंडल  कोऑर्डिनेटर मनोज कनौजिया जिला अध्यक्ष  गोंडा , राजिक उस्मानी ,लालचंद गौतम आदि मौजूद रहे I 
रिपोर्टर-अशोक सागर (B Tv9 NEWS )

Saturday, January 16, 2021

कालपी-CHC में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की हुई शुरुआत

(Btv9 News) कालपी-CHC में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की हुई शुरुआत 

  प्रथम दिवस में 100 स्वस्थ कर्मियों को लगी वैक्सीन 
 कोरोना वैक्सीन लगने के दौरान स्थानीय प्रशासन रहा मौजूद

कालपी (जालौन)  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में कडी़ सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीएचसी के तमाम प्रबन्धों के बीच कालपी व बाबई स्वास्थ्य केन्द्र से जुडे करीब एक सैकडा़ लोगो को कोरोना बैक्सीन की डोज दी गई। 
कालपी में पहली डोज स्वास्थ्य कर्मी अर्चना दुवे व दूसरी डोज अश्वनी पाण्डेय को देकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डा०समीर प्रधान ने बताया कि 16 जनवरी से आज देश में  कोरोना बैक्सीन की शुरुआत के प्रथम दिवस में कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा जनपद में अन्य  तीन और स्थल चयनित हुये थे। कालपी में प्रथम दिवस पर कोरोना वैक्सीन के पहले कुल 88 लोग चयनित किये गये थे लेकिन देर रात्रि में परिवर्तन सूची में कालपी के 75 व बाबई के दो दर्जन लोगो सहित एक सैकडा लोगों को कोरोना बैक्सीन की डोज देने के लिये दोपहर साढे़ 11 बजे के करीब शुरुआत हुई इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तमाम इंतजाम के बीच पहली डोज कालपी अरबन निकासा की एएनएम अर्चना दुवे व दूसरी नम्बर पर अश्विनी पाण्डेय को प़्वांट 5 एमएल देकर शुरूआत की गई तथा आधा घन्टे तक इन लोगों को और्जबेशन में रखा गया तथा बाद में जाने दिया गया इस दौरान अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ महसूस नहीं हुई है जिस तरह से सुई की नोक लगने का एहसास होता है ठीक वैसा ही महसूस हुआ है।वह पूर्ण रूप से अपने को स्वस्थ्य महसूस कर रहे है।इसके बाद एक के बाद एक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लाइन में खडे़ होकर डा०सुन्दर सिंह,ड़ा.उदय  वीर व फार्माशिष्ट पुष्पेन्द्र सिंह,सत्यवती पाल,कुन्ती सिंह सहित करीब 80 लोगों ने टीकाकरण कराया।चिकित्सा अधीक्षक डा०समीर प्रधान ने बताया कि दुबारा 28 दिन बाद इन्हीं लोगों को दूसरी डोज दी जायेगी।इस दौरान डिप्टी सीएमओ अशोक चक,पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर०के०सिंह,उपनिरीक्षक रवि मिश्रा,विनेश कुमार,डा०उदयवीर सिंह,सन्तोष कुमार सोनी,  आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - अमित कुमार यादव संवाददाता (कालपी)

हिंदू राष्ट्र शक्ति की जिला कार्यकारिणी घोषित युवा समाजसेवी अरुण मिश्रा जिला अध्यक्ष एवं लवकुश सेंगर जिला प्रभारी मनोनीत

(B Tv9 News)
हिंदू राष्ट्र शक्ति की जिला कार्यकारिणी घोषित युवा समाजसेवी अरुण मिश्रा जिला अध्यक्ष एवं लवकुश सेंगर  जिला प्रभारी मनोनीत
कालपी (जालौन) प्रखर राष्ट्रवादी पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ एवं कैप्टन वसीम रिजवी द्वारा स्थापित संस्था "हिंदू राष्ट्र शक्ति" की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई ।जिले के दिग्गज समाजसेवियों से सुसज्जित इस कार्यकारिणी में हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के अनुमोदन पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू द्वारा युवा समाज सेवी अरुण मिश्रा मगरौल को जिलाध्यक्ष जालौन मनोनीत किया गया है ।अरुण मिश्रा इससे पूर्व में राष्ट्रवादी पार्टी( भारत) में तहसील अध्यक्ष , समाचार इंडिया लाइव में रिपोर्टर एवम् आल इंडिया न्यूज़ 24 में तहसील रिपोर्टर रह चुके है। अपने जनसेवा कार्यों से नेहरू युवा केंद्र एवं तीसरी सरकार अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ चंद्रशेखर प्राण जी द्वारा सम्मानित हो चुके हैं जिले के ख्याति प्राप्त समाजसेवी लवकुश सिंह सेंगर को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। लवकुश सिंह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व बुंदेलखंड अध्यक्ष, प्रधान संपादक ऑल इंडिया न्यूज़ 24, जिला अध्यक्ष भारतीय नमो संघ एवं जिला ब्यूरो चीफ हिंदुस्तान की आवाज रहे है। सह प्रभारी अनुराग द्विवेदी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेंगर को बनाया गया है। देवेंद्र सिंह सेंगर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय नमो संघ रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रथम सूर्य कुमार, जिला उपाध्यक्ष द्वितीय आदित्य कुमार एवं जिला अध्यक्ष तृतीय अमित कुमार बनाए गए। जिला संयोजक दीपक राठौड़, जिला सहसंयोजक विपिन कुमार द्विवेदी, जिला महासचिव लवकेश सिंह, जिला सचिव हर्षित द्विवेदी एवं जिला संगठन मंत्री प्रख्यात समाजसेवी अजीत शिवराज सिंह को बनाया गया है। अजीत शिवराज सिंह इससे पूर्व राष्ट्रवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव एवं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। जिला महामंत्री प्रथम दीपक मिश्रा, जिला महामंत्री द्वितीय राम प्रताप सिंह, जिला सूचना प्रमुख आकाश सिंह सेंगर को बनाया गया है। आकाश सिंह नमो नमो मोर्चा मंडल अध्यक्ष है। जिला प्रवक्ता रामेश्वर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला प्रचारक अमित कुमार मिश्रा एडवोकेट एवं जिला मीडिया प्रभारी अरविंद द्विवेदी पत्रकार को बनाया है। जिला विधिक सलाहकार एडवोकेट दीपेश सेंगर एवं जिला गौशाला एवं देवालय प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कथाकार आचार्य शिवम द्विवेदी जी को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रथम अर्जुन कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य द्वितीय बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य तृतीय शिवम कुमार निगम, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य चतुर्थ अभय मिश्रा को बनाया गया है। इस संस्था के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ एवम् कैप्टन वसीम रिजवी के द्वारा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सम्पूर्ण भारत में भ्रमण करके  भारत विरोधी शक्तियों को नस्ट करने का प्रयास कर रहे है एवम् हिन्दू राष्ट्र शक्ति  संगठन को मजबूत कर रहे है।

रिपोर्ट - अमित कुमार यादव (संवाददाता Btv9 कालपी)

प्रिय पाठक

प्रिय पाठक,

मैं न्यू इंडिया समाचार का नवीनतम अंक भेज रहा हूं।
सशक्त भारतीय नारी के सुरक्षित, मजबूत और आत्मविश्वासी नारीत्व को दर्शाती हुई न्यू इंडिया की कहानियों को ‘न्यू इंडिया समाचार’ के इस अंक में शामिल किया गया है। महिला सशक्तिकरण हमेशा से सरकार के नीति निर्माण का मुख्य विषय रहा है। अंक की कवर स्टोरी महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की कहानी को भी रेखांकित करती है। पर्यटन क्षेत्र और स्टार्टअप इंडिया भी इस अंक में शामिल किये गये है।

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती है और इसे साल भर मनाने की सरकार की योजना है। नेताजी के जीवन पर एक विशेष रिपोर्ट के साथ-साथ उनसे संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के सरकार के फैसले को भी इस अंक में शामिल किया गया हैं।

हम इस पत्रिका को और बेहतर बनाने के लिए आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। कृपया अपनी प्रतिक्रिया इस ईमेल पर भेजें: response-nis@pib.gov.in

ई-न्यू इंडिया समाचार के नवीनतम अंक का लिंक अब अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। आप अपनी पसंद की भाषा के लिंक पर क्लिक करके इसे पढ़ सकते हैं।

शुभकामनाएँ 


सत्येंद्र प्रकाश
न्यू इंडिया समाचार के प्रकाशक और महानिदेशक
बीओसी—सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष स्वागत कार्यक्रम व कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन


नवनियुक्त नगर अध्यक्ष स्वागत कार्यक्रम व कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन !
आज देवरिया जिला के सुभाष चौक  पर  नवनियुक्त  कांग्रेश  कमेटी के  नगर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव  सोनू जी का  कांग्रेस के  तमाम कार्यकर्ता  वह  जिला अध्यक्ष  छात्र जिला अध्यक्ष  रजनीकांत दुबे एनएसयूआई के सचिव पीयूष दुबे एवं समीर गौतम आदि लोगों ने  स्वागत कार्यक्रम में  भाग लिया  
और कॉंग्रेस पार्टी परिसर में एक विशाल कंबल वितरण एवं खिचड़ी सहभोज शिविर का आयोजन युवा कॉंग्रेस नेता श्री आशीष कुमार सिंह 'राजन' द्वारा किया गया। आयोजक द्वारा बताया गया कि २५० जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण किया गया एवं ६०० लोगो को भोज कराया गया। साथ ही गरीब बस्तियों चिरैया ढाल, कसया ढाले पे खिचड़ी वितरित की गई। समारोह में बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व एडवोकेट विजय बहादुर सिंह ने कहा कि हम लोग कचहरी में सबको समान न्याय दिलाते है और यहाँ भी उसी समभाव से जाति, मजहब से ऊपर उठकर समाज के वंचित तबके की मदद करते है और आगे भी कृत संकल्पित है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह जी ने इसे अत्यंत पुनीत कार्य बताया और नवनियुक्त शहर अध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव 'सोनू' ने कार्यक्रम की भूरि-२ प्रशंसा की।
इस तरह के अनूठे आयोजन के लिए स्टूडेंट यूनियन के जिलाध्यक्ष रजनीकांत दुबे, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष, महिला जिला एवं शहर अध्यक्ष और प्रबुद्ध, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आयोजक आशीष कुमार सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।
युवा समाजसेवियों सुमित, फरहान, डम्पी, विवेक, विकास, आनन्द, शशि चौरसिया, राधारमण सिंह, वरुण सिंह, रंजीत ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

 रिपोर्टर विजय तिवारी
  B TV9 NEWS

बिजली विभाग ने करमा मे कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से कि 1लाख 10 हजार रू0 विघुत बिल जमा कराऐ !

बिजली विभाग ने करमा मे कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से कि 1लाख 10 हजार रू0 विघुत बिल जमा कराऐ !

   बिजली विभाग ने करमा में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से 1लाख 10 हज़ार रुपए बकाया विद्युत बिल जमा कराए। वहीं 5 बकायेदारों के विद्युत बिल जमा न किये जाने की वजह से कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गयी। 13 अन मिटर्ड उपभोक्ताओं के मीटर लगाए गए। इस मौके पर जेई विनय कुमार गुप्ता, टीजीटू इंद्रजीत, अखिलेश सिंह समेत अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे। उक्त आशय की जानकारी जेई विनय कुमार गुप्ता ने दी है।
मकसुद अहमद सवांददाता
   करमा/सोनभद्र

अनुपशहर रोड़ हाईवे पर हुई ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत

अनुपशहर रोड़ हाईवे पर हुई ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत
जनपद अलीगढ़ में जवां क्षेत्र के अनुपशहर रोड़ हाईवे पर कोहरे के चलते अलीगढ़ की ओर से आ रहे राख से भरे हुये ट्रक व कार में समय करीब दस बजे आपस में जोरदार भिड़ंत हो गयी कार में बैठी सवारी चार पुरूष व दो महिला तथा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये तथा उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है सूचना पर पहुँची थाना जवां की  पुलिस द्धारा सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया सूत्रों से ज्ञात हुआ कि उक्त दुर्घटना में वरुण ड्रामा सेंटर अलीगढ़ में भर्ती गोपाल पुत्र कुलदीप निवासी 
चौढेरा थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर युवक की मौत हो गयी व उनकी पत्नी के दोनो पैरों में फैचचर बताया गया है बाकी दो युवको को मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है 
रिपोर्टः महेंद्र सिंह अलीगढ़ Btv9

राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिये निकाली जनजागरण रैली

राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिये निकाली जनजागरण रैली

बुंदेलखंड में झाँसी के  बरुआसागर नगर में राम मन्दिर निर्माण समपर्ण निधि अभियान भगवा ध्वज जागरण यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारे से राम मय हुये बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाले बरुआसागर में राम भक्तों ने सैकड़ों की संख्या मे हर गली मोहल्ले में रामधुन एवं जय श्री राम के नारे का उदघोष करते हुए लोगों को राममंदिर निर्माण में  सहयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस जागरण पैदल यात्रा का शुभारंभ बाबा हरदौल मंदिर कटरा से मण्डल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने प्रभु श्री राम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर इस जागरण यात्रा की शुरुआत की। इस जागरण यात्रा में नगर के तमाम रामभक्तों में माताए एबम बहिने भी मौजूद रहे। जिसमें इस अभियान के निधि प्रमुख मुकेश नायक, ब्रजविहारी गुप्ता, जगमोहन सरोवगी (बाबूजी), मृदुल तिवारी, हरिमोहन सोनी, शिवम अग्रवाल, वीरेंद्र ठाकुर, रजनीश शर्मा, सुरेंद्र पुरोहित, बृजपाल सिंह राजावत (गुड्डु), रमेश मिश्रा, राजकिशोर अचार्य जी, दिनेश समाधिया काशीराम अहिरवार, किस्सू नेता, बड़कन गुप्ता, आकाश पाल, विजय दुबे, ओमप्रकाश कुशवाहा, सियाराम विश्कर्मा, सुनील शर्मा, अमिनेश गुप्ता, कृष्णा नायक, नयन साहू एवं सभी रामभक्त उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आनंद साहू Btv9

झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को मारी गोली

झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को मारी गोली

 झांसी/बरुआसागर। बुन्देलखंड में झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र में मऊरानीपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक कार सवार युवक को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया। हमलावर कौन है और उन्होंने गोली क्यों मारी, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
झांसी जिले के रक्सा थानान्तर्गत कोटखेरा निवासी बाबू लाल कुशवाहा एक कार चलाता है। घटना की जानकारी देते हुए बरुआसागर थाना प्रभारी ने बताया कि बाबूलाल कार लेकर मऊरानीपुर से झांसी की ओर आ रहा था। बाबूलाल जब बरुआसागर थानान्तर्गत लक्ष्मणगंज के पास पहुंचा तभी एक बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। जिस पर वह नहीं रुका तो बदमाशों ने फायर कर दिया। जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भर्ती कराया है।
रिपोर्ट आनन्द साहू

पुलिस के हथ्हे लगा मोटर साईकिल चोर

 गोंडा पुलिस के हथ्हे लगा चोर
 थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 04 अदद चोरी की मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त रंजीत वर्मा पुत्र राजाराम नि0 राजगढ़ बाजार थाना मोतीगंज,गोण्डा गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद हीरो स्पेलेन्डर प्लस, 1 अदद पैशन प्रो, 1 अदद हीरो हाॅण्डा पैशन प्लस, 1 अदद पैशन प्रो बरामद।
अशोक सागर रिपोर्टर गोंडा 

देवरिया ब्रेकिंग न्यूजनवनियुक्त नगर अध्यक्ष स्वागत कार्यक्रम व कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन

देवरिया ब्रेकिंग न्यूज
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष स्वागत कार्यक्रम व कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन

आज देवरिया जिला के सुभाष चौक  पर  नवनियुक्त  कांग्रेश  कमेटी के  नगर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव  सोनू जी का  कांग्रेस के  तमाम कार्यकर्ता  वह  जिला अध्यक्ष  छात्र जिला अध्यक्ष  रजनीकांत दुबे एनएसयूआई के सचिव पीयूष दुबे एवं समीर गौतम आदि लोगों ने  स्वागत कार्यक्रम में  भाग लिया  और कॉंग्रेस पार्टी परिसर में एक विशाल कंबल वितरण एवं खिचड़ी सहभोज शिविर का आयोजन युवा कॉंग्रेस नेता श्री आशीष कुमार सिंह 'राजन' द्वारा किया गया। आयोजक द्वारा बताया गया कि २५० जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण किया गया एवं ६०० लोगो को भोज कराया गया। साथ ही गरीब बस्तियों चिरैया ढाल, कसया ढाले पे खिचड़ी वितरित की गई। समारोह में बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व एडवोकेट विजय बहादुर सिंह ने कहा कि हम लोग कचहरी में सबको समान न्याय दिलाते है और यहाँ भी उसी समभाव से जाति, मजहब से ऊपर उठकर समाज के वंचित तबके की मदद करते है और आगे भी कृत संकल्पित है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह जी ने इसे अत्यंत पुनीत कार्य बताया और नवनियुक्त शहर अध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव 'सोनू' ने कार्यक्रम की भूरि-२ प्रशंसा की।
इस तरह के अनूठे आयोजन के लिए स्टूडेंट यूनियन के जिलाध्यक्ष रजनीकांत दुबे, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष, महिला जिला एवं शहर अध्यक्ष और प्रबुद्ध, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आयोजक आशीष कुमार सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।
युवा समाजसेवियों सुमित, फरहान, डम्पी, विवेक, विकास, आनन्द, शशि चौरसिया, राधारमण सिंह, वरुण सिंह, रंजीत ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

 रिपोर्टर विजय तिवारी
  B TV9 NEWS

झांसी में अवैध खनन का खेल

रिपोर्टर महेंद्र सिंह- झांसी में अवैध खनन का खेल सत्ता के रंग में रंगे सत्ता धारियों के संरक्षण में जमकर चल रहा है, जहां पोकलैंड मशीनों के माध्यम से जमकर बेतवा नदी का सीना छल्लनी किया जा रहा है, और बेतवा नदी का सुहाग उजाङने का काम जारी है, और जिला प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है, अब ज़रा इन तस्वीरों को देखियें, जहां बेतवा नदी के बीचो-बीच बड़ी-बड़ी मशीनों से रेत निकाली जा रही है, और धङल्ले से रेत का कारोबार जारी है, दरअसल झांसी जिले के पूँछ थाना क्षेत्र में बने परैछा घाट पर जमकर अवैध खनन का खेल खेला जा रहा है, ऐसा नहीं कि अधिकारियों की जानकारी में नहीं, लेकिन कुछ सफेद नकाबपोशो की सत्ता की चकाचौंध के आगे प्रशासनिक अधिकारी मजबूर नजर आते है, सूत्रों के हवाले से लगी जानकारी के मुताबिक यह घाट एक सत्ताधारी दल के कद्दावर नेताजी के संरक्षण में चल रहा है, जहां शाम होते ही जमकर पोकलैण्ड मशीनों से अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से किया जा रहा है, जहां अब तक ना तो प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर कार्रवाई करने की जहमत उठाई, ना ही उक्त घाट तक पहुंच सके, जहां हमारी टीम ने पहुंचकर इस सच्चाई को उजागर किया, जहां नदी के बीचो बीच पूरी रात पोकलैंड मशीनों से खनन करके बालू का ढेर लगाया जाता है, और पूरे दिन एलएनटी मशीनों के माध्यम से रेत का कारोबार किया जाता है, इतना ही नहीं रेत का कारोबार निर्धारित जगह से हटकर किया जा रहा है, फिलहाल सत्ता की चकाचौंध के आगे जिला प्रशासन भी मूकदर्शक बना है।